Saturday, November 4, 2017
ये पांच विकार मिटे बिना कोई सुखी नहीं हो सकता !
भारतीय ग्रन्थ गीता में कहा गया है कि ये पांच विकार ही मनुष्य के असली दुश्मन हैं ! मनुष्य को सबसे पहले अपने अंदर के इन विकार रूपी दुश्मनों को मारना चाहिए ! 1- कर्म :- व्यक्ति के कर्म ही हैं जो उसे शत्रु और मित्र बनाते हैं ! दुनियां में तो कर्म होते रहेंगे लेकिन यदि हम दूसरों के कर्मों से प्रभावित होकर हम अपना नुकसान कर लें तो यह हमारे लिए ही नुकसानदायक होते हैं ! 2- विचार :- हमारे मन में , विचारों में जब दूसरों के प्रति नफरत और घृणा ,दुर्भावना पैदा होती है तो उसके जिम्मेवार हम ही हैं ! जब हमारे मन में लालच ,गुस्सा ,अहंकार आदि आता है तो वह सबसे पहले हमें ही उद्वेलित करता है ! हमारे ऐसे नकारात्मक विचार ही गलत कर्म करने के लिए बाध्य करते हैं ! 3- अहंकार और चिन्तन :- व्यक्ति के अंदर चाहे कितने भी मूल्य क्यों न हो, अहंकार होने से वे सब व्यर्थ और नष्ट हो जाते हैं ! जब भी व्यक्ति में किसी बात का अहंकार आता है तो सभी मूल्य और नैतिकता नष्ट हो जाते हैं ! यह ऐसी ही स्थिति है जैसे पूरे बाल्टी का पानी शुद्ध हो और उसमें एक बूंद जहर डाल देने से पूरा जहर बन जाता है ! अहंकार को स्वयं से दूर रखने के लिए गहराई से आत्म चिन्तन और निरिक्षण करते रहना बेहद जरूरी होता है ! हमें भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए किहमारे जीवन में कभी अहंकार न आये ! 5- आत्मावलोकन :- किसी भी गलती पर हमें दूसरों को दोषी ठहराने के बजाय खुद में झाँकने का प्रयास करना चाहिए ! जो कामयाब और सफल व्यक्ति होते हैं ,वे इन बातों में सबसे पहले स्वयं का ही आत्मावलोकन करते हैं ! गीता में कहा गया है कि व्यक्ति को सुखी और सफल जीवन जीने के लिए सबसे पहले अपने अंदर के छिपे उन शत्रुओं को मारना जरूरी है जो वह खुद ही पालता है !
Thursday, November 2, 2017
कामयाबी के लिए अपनाएं लो -बजट मार्केटिंग स्ट्रेटिजी
एक कामयाब और सफल एन्टरप्रेन्योर बनने के लिए आपको अपने बिजनेस की मार्केटिंग करनी बहुत ही जरूरी होती है ,भले ही वह लो -बजट ही क्यों न हों ! किसी भी बिजनेसमेन को सफल होने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है ! कोई भी मुशिकल पैसे की समस्या से बड़ी नहीं होती ! पैसे की कमी होने पर भी आप मार्केटिंग को नजर अंदाज नहीं कर सकते ! बिजनेस की सफलता में उसकी मार्केटिंग का अहम योगदान होता है ! अगर आप अपने प्रोडक्ट या सर्विस की मार्केटिंग सही , बेहतरीन और प्रॉपर ढंग से करते हैं तो आपको कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता ! सही मार्केटिंग के अभाव में आप चाहे कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें और चाहे आपका काम कितना ही अच्छा क्यों न हो ,आप कभी मनचाही कामयाबी नहीं पा सकते ! अगर आपके पास पैसे की कमी हो , तब भी आप लो-बजट वाली बेहतरीन मार्केटिंग स्ट्रेटिजी अपना सकते हैं ! 1 - कंटेंट मार्केटिंग :- कंटेंट मार्केटिंग के लिए आप आनसाइट ब्लॉग मैनेज कर सकते हैं ,और हफ्ते में कभी कभी नया कंटेंट डाल सकते हैं ! आप इन्फोग्राफिस,वीडियो और पाडकास्ट्स के जरिये भी यह कर सकते हैं ! इन तरीकों से आपकी इमेज बेहतर होगी और कस्टमर्स की संख्या भी बढ़ेगी , जिससे आपका बिजनेस भी बढ़ेगा ! 2- ईमेल मार्केटिंग :- ईमेल मार्केटिंग एक सबसे अच्छी कास्ट -एफिशिएंट मार्केटिंग स्ट्रेटिजी है ! आप ईमेल मार्केटिंग के जरिये अपने सभी कस्टमर्स व क्लाइन्ट्सको अपने बिजनेस की नई उपलब्धियों ,नये प्रोडक्ट ,नई सर्विसेज आदि के बारे में बता सकते हैं ! आप जितना समय और पैसा ईमेल मार्केटिंग पर लगाएंगे ,आपको उससे एक सार्थक रिटर्न मिलेगा जो आपको कामयाबी दिलाएगा ! 3-प्रेस रिलीज और न्यूज फीचर्स :- अगर आपके पास ,वाकई कुछ बताने लायक चीज है तो उसे न्यूज आउटलेट्स को बताएं ! यह न्यूज आउटलेट्स आपकी खबर को रिपोर्ट करेंगे ताकि लोग उसके बारे में जान सकें ! अगर आप प्रेस रिलीज लिखना ,पत्रकारों को ईमेल करना आदि काम खुद ही करते हैं तो प्रेस रिलीज आपके लिए एक मुफ्त मार्केटिंग स्ट्रेटिजी का काम कर सकती है ! आप पीआर न्यूज वायर से भी प्रेस रिलीज तैयार करवा सकते हैं ! पर्सनल ब्रांडिंग :- पर्सनल ब्रांडिंग काफी हद तक कार्पोरेट ब्रांडिंग की तरह ही काम करती है ! अंतर सिर्फ इतना ही है कि यह आप पर व्यक्तिगत तौर पर अप्लाई होती है ! इसके जरिये आप खुद को प्रमोट करते हैं ! पर्सनल ब्रांडिंग का फायदा यह होता है कि लोग एक व्यक्ति के रूप में आप पर भरोसा करते हैं और आपको काम देते हैं ! एसईओ :- एस ईओ का मतलब होता है सर्च इंजन आप्टीमाइजेशन ! आप आनलाईन टूल्स की मदद से उन शब्दों के बारे में जान सकते हैं जिन्हें इन्टरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है ! अगर आप अपने एसईओ में उन शब्दों को डालेंगे तो आपके आर्टिकल की तरफ ज्यादा से ज्यादा पाठक आयेंगे ! सही और बेहतरीन एसईओ की मदद से आप अपनी वेब साईट पर ज्यादा ट्रैफिक ला सकते हैं ! सोशल मीडिया मार्केटिंग :- आप सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी बिजनेस प्रोफाइल स्थापित कर सकते हैं और इसके जरिये आप अपने टारगेट कस्टमर्स को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं ! इसके साथ ही आप सोशल मीडिया के जरिये अपने पुराने और नये कस्टमर्स व क्लाइन्ट्स से लगातार संपर्क में रह सकते हैं !
Tuesday, October 31, 2017
नदी का पानी
एक गाँव में एक लड़का रहता था ! उसका जीवन काफी परेशानियों में गुजरा था ! जब वह थोडा और बड़ा हुआ तो उसे लगा कि उसकी जिन्दगी की राह बड़ी कठीन है ! वह हर समय अपनी समस्याओं के बारे में ही सोचता रहता, और इस तरह वह कोई काम-धंधा भी नहीं करता और निठल्ला बैठा रहता था ! एक दिन जब वह अपनी इसी उधेड़ बुन में खोया था , अपनी समस्याओं के भंवर जाल में उलझ रहा था ,तभी वहाँ से एक साधु महाराज गुजरे ! साधु महाराज को देखकर उस लडके ने अपनी दुविधा बताई और उन समस्याओं को हल करने का रास्ता पूछा ! साधू महाराज ने उस लडके से पास ही बह रही नदी तक चलने को कहा ! नदी के पास पहुंच कर साधु ने लडके से कहा कि वह नदी के उस पार चलकर उसे समाधान बतायेंगे ! ऐसा कहकर वह साधु और वह लड़का वहाँ नदी किनारे ही बैठ गये ! काफी देर वहां नदी किनारे बैठे रहने के बाद उस लडके ने साधु महाराज से पूछा कि हमें तो नदी पार करनी है , फिर इतनी देर से हम यहाँ क्यूँ बैठे हैं ? इस पर उन साधू महाराज ने कहा कि हमें नदी के उस पार चलना है , हम यहाँ नदी का पानी सूखने का इंतजार कर रहे हैं ! उन साधू महाराज की बात सुन कर वह लड़का हैरान रह गया , और उसने साधू महाराज से कहा कि-महाराज इतनी जल्दी नदी का पानी कैसे सूख सकता है ? आप भी कैसी अनहोनी बात कर रहे हैं ? उन साधू महाराज ने लडके को समझाते हुए कहा कि जैसे इस नदी को पार करने के लिए हमें खुद कोशिश करनी होगी है , उसी तरह जीवन में भी हमें अपनी सभी समस्याओं से खुद ही पार पाने का प्रयास करना होता है ! हमें अपनी समस्याओं को पार पाने के लिए फालतू समय नहीं गवांना चाहिए ! तभी हमें जीवन में कामयाबी मिलती है ! उस लडके ने उन साधु महाराज की बात का मर्म समझ कर उनके चरण छुए और उनसे आशीर्वाद लेकर अपने घर आ गया ! उस लडके को जीवन का असली ज्ञान और मार्ग मिल चूका था ! जीवन का मन्त्र :- आपको खुद ही अपनी समस्याओं का समाधान ढूँढना होता है !
Monday, October 30, 2017
इन्टरनेट की 25 सबसे प्रभावशाली और चर्चित हस्तियाँ
दुनियां भर में सोशल मिडिया पर प्रभाव और सुर्ख़ियों में बने रहने की क्षमता के आधार पर प्रसिद्व और चर्चित हस्तियों का चयन हुआ है ! इनमें गायक ,अभिनेता ,राजनेता ,एक्टिविस्ट और ब्लॉगरआदि शामिल हैं ! 1- क्रिसि टीजेन :- ये लेखक ,टीवी होस्ट और सुपर मॉडल हैं ! 31वर्षीय क्रिसि के इन्स्टा ग्राम ,टिवटर पर दो करोड़ से भी अधिक फोलोअर हैं ! इन्होंने सोशल मिडिया के जरिये सेलिब्रिटी और आम लोगों के बीच अंतर को खत्म कर दिया है ! 2-चांस द रैपर :- शिकागो के हिप हॉप आर्टिस्ट ने अपनी सभी संगीत रचनाओं को एपल म्यूजिक और क्लाउड साउंड जैसी सेवाओं के जरिये मुफ्त रिलीज किया है ! उनके एलबम कलरिंग बुक इपी को ग्रैमी अवॉर्ड मिल चुका है ! 3- एरियल मार्टिन उर्फ़ बेबी एरियल :- दुनियां के एक पॉपुलर एप Musical.ly पर 2 करोड़ लोग उन्हें फोलो करते हैं ! यूजर उनके लिप सिंगिंग वीडियो रिकॉर्ड करते हैं ! फ्लोरिडा ,अमेरिका की 16-17 वर्षीय एरियलअपने ब्रैंड का और अधिक विस्तार करना चाहती है ! 4- याओचेन :- चीनी अभिनेत्री याओ चेन ने सोशल मिडिया पर अपनी लोकप्रियता के माध्यम से दुनियांभर के शरणार्थी संकट के प्रति जनमत जगाया है ! उनके दुनियांभर में 7 करोड़ 98 लाख से भी अधिक फालोअर हैं !उन्हें संयुक्त राष्ट्र का गुडविल एम्बेसडर बनाया गया है ! 5- स्टीवन प्रुइट उर्फ़ सेर अमानतियो डी निकोलो :- झूंठी खबरों की बाढ़ के बीच अमेरिका के 33 वर्षीय प्रुइट इन्टरनेट पर सच के सबसे बड़े पहरेदार के रूप में उभरे हैं ! वे विकिपीडिया के स्वयंमसेवी संपादक हैं ! वे 2006 के बाद से ऑनलाइन इनसाइक्लोपिडिया पर 20 लाख से ज्यादा जानकारियों को संपादित कर चुके हैं ! 6- हुडा कटटन:- इराकी -अमेरिकी ब्लागर ने इन्स्टाग्राम पर अपनी कामयाबी को ब्यूटी वेवसा इट का रूप दे दिया है ! यह लेशेस ,मेकअप और लिप ग्लास के मामले में विशेषज्ञ है ! अब साइट बेच दी गई है ! 7- बाना अलाबेद :- 8 वर्षीय बाना के पूर्व अलेप्पो , सीरिया से किये गये टवीट ने दुनियां भर का ध्यान खींचा है ! इससे संसार को सीरिया के गृहयुद्ध के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला है ! ये टवीट बाना ने अपनी माँ की मदद से भेजे थे ! 8- अलेक्सी नेवेलनी :- ये रुसी एक्टि विस्ट पुतिन के प्रमुख आलोचक के रूप में उभरे हैं ! यूट्यूब पर उनके चैनल के दस लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं ! 1- एरियल मार्टिन ,2-क्रिसी टीजेन , 3-मैट डज , 4-जेके रॉलिंग, 5- कार्टर विलकेरसन , 6-यओ चेन , 7- ब्रायन रीड , 8- बीटीएस , 9- अलेक्सी नेवेल्नी, 10-डोनाल्ड ट्रम्प , 11-मैट फ्यूरी , 12- स्टीवन प्रुइट ,13- बाना अलाबेद ,14- गिगी गोर्जेस , 15-जोनाथन सन , 16 - किम कर्दाशियां , 17-ब्रेंडन मिलर , 18-रिहाना , 19 - चांस द रैपर , 20- केसी हो , 21 -हुडा कटटन, 22- मार्क फिस्च बैक ,23-एंजेल पेडीला , 24 - सारा डोहल, 25 - मैट ट्रालडी !
Sunday, October 29, 2017
गुस्से को अपनी कमजोरी नहीं अपनी ताकत बनाएं
कहते हैं गुस्सा आपकी कमजोरी भी हो सकता है और ताकत भी ! गुस्से को अपनी कमजोरी बनाकर कोई लाभ नहीं लिया जा सकता सिवा नुकसान के ! लेकिन गुस्से को अपनी ताकत बनाकर जीवन में आप बड़ी कामयाबी तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं ! गुस्से को सही दिशा देकर उससे भरपूर लाभ उठा सकते हैं ! गुस्सा एक पल में भी किसी को मूर्ख और बर्बाद साबित कर सकता है ! बहुत से लोगों की आदत बात बात में गुस्सा करने की होती है ! कुछ ठोस और सकारात्मक प्रयास करके गुस्से पर बहुत हद तक काबू पाया जा सकता है ! 1- केवल गुस्से का कारण जानने भर से ही गुस्से पर काबू नहीं पाया जा सकता है , बल्कि उसमें सकारात्मकता होनी चाहिए ! कई लोगों के लिए गुस्सा बहुतताकतवर प्रेरणा और मोटिवेशन का कम करता है ! अगर गुस्से को एक सही दिशा दी जाये तो यह बड़ा लाभदायक भी हो सकता है ! व्यक्ति को अधिकतर इसी दिशा में सोचना चाहिए ! सकारात्मक सोच से समस्याओं के समाधान में मददगार भी होगा ! इस तरह अपने गुस्से को सकारात्मक और रचनात्मक दिशा दी जा सकती है ! 2 - व्यक्ति को यह भी जान लेना चाहिए कि उसे गुस्सा कब और क्यों आता है ! यह जान लेना नितांत आवश्यक है कि किन परिस्थितियों में आपको अधिक गुस्सा आता है, और वह आप पर इतना हावी कैसे हो जाता है ! कहीं ऐसा तो नहीं कि किसी डर,किसी हार,या किसी छोटी सी गलती या किसी भूल ने गुस्सा दिलाया हो ? दोस्तों यह सच है कि इन्सान को अक्सर तो गुस्सा तब आता है ,जब उसका मन चाहा काम नहीं हो रहा होता है ! असल में हम सभी को कभी न कभी इस स्थिति से गुजरना ही पड़ता है ! अपनी गलतियाँ स्वीकारने ,जिम्मेदारियां कबूल करने की भावना गुस्से पर नियन्त्रण ला सकती है ! 3- गुस्सा मानव कि एक स्वाभाविक प्रकिया है ! यह सभी लोगों में होती है ! गुस्से का सकारात्मक पक्ष यह है कि जब एक जैसे लोग एक ही लक्ष्य के बारे में सोचते हैं तो उनकी ताकत सैंकड़ों गुना बढ़ जाती है ! अगर वे एक साथ एक टीम के रूप में काम करना शुरू कर दें तो वे अपने प्रति द्वन्दियों से काफी ताकतवर बनकर उभर सकते हैं ! लेकिन यह भी सच है कि अगर गुस्सा अनियंत्रित हो जाये तो खुद का या दूसरों का भयंकर नुकसान भी कर सकता है ! महात्मा बुद्ध ने गुस्से के बारे में कहा है कि - दूसरों द्वारा आपको गुस्से के लिए दंडित नहीं किया जाता ,बल्कि गुस्सा ही आपको दंडित करता है !
Monday, October 23, 2017
सौ रोगों का एक इलाज यानी-शतावरी
आयुर्वेद से :- शतावरी का शाब्दिक अर्थ देखें तो शत यानी सौ और वरी यानी इलाज होता है !अथार्त यह सौ से भी अधिक रोगों के इलाज में बड़ी कारगर है ! यह बेल के रूप में कांटेदार होती है ! इसकी जड़ें लम्बी होती है ! इन जड़ों को ही शतावरी कहते हैं ! इन्हीं जड़ों को औषधि के रूप में काम में लेते हैं ! शतावरी को एक दिव्य औषधि के रूप में जाना जाता है ! यह औषध पुरुष ,बालक सभी के लिए उपयोगी और ताकत देने वाली ,पौष्टिक ,वय:स्थापक यानी वृद्धावस्था को रोककर यौवन को बनाये रखने वाली अति उत्तम टोनिक है ! शतावरी को राजस्थानी में नाहर कांटा कहते है ! शतावरी के उपयोग :- 1- स्त्री रोगों में शतावरी को अति गुणकारी माना गया है ! 2- यह वात-पित्त का शमन करती है ! 3- चक्कर आना ,कमजोरी में शतावरी -खरेंटी की जड, मुनक्का ,दूध में डालकर छानकर पीने से लाभ होता है ! 4- शरीर के जोड़ों का दर्द ,मांसपेशी का दर्द ,स्नायु में दर्द में शतावरी ,अश्वगंधा ,चोंपचीनी ,सौंठ ,सम्भाग लेकर चूर्ण बनालें ! 1-1चम्मच सुबह शाम जल या दूध से नित्य 3 माह तक सेवन करें ! 5- मूत्र रोग ,मधुमेह ,दुग्धअल्पता , रक्तपित्त ,अम्लपित्त रोग नाशक ,दौर्बल्य नाशक है ! 6- अम्लपित्त रोग में शतावरी ,आंवला ,मिश्री मिलाकर नित्य सेवन करने से यह रोग दूर हो जाता है ! 7- अत्यंत दुर्बलता को दूर करने के लिए शतावरी ,सफेद मुसली ,विदारी कंद समभाग लेकर पाउडर बना लें ! नित्य दूध से सेवन करें ! 8- शतावरी दृष्टिदोष ,रेटिना की गडबड ,बुद्धिमंदता , याददाश्त की कमी ,हृदय के लिए हितकारी रसायन होती है ! नोट :- अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में आफरा आना ,गैस बनने पर सौंठ ,अजवाइन का सेवन करना चाहिए !
Subscribe to:
Posts (Atom)
