क्या आप अपने जीवन में कुछ विशेष और बड़ा करना चाहते हैं ? अगर हाँ तो सफल लोगों की एक अच्छी और अनमोल सलाह आपकी दुनियां में बहुत बड़ा बदलाव ला सकती है ! बड़े से बड़े सपने देखें ! उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत करें ! और सपनों का पीछा जब तक नहीं छोड़ें जब तक वे हकीकत में पूरे नहीं हो जावें ! वैसे तो हर व्यक्ति के लिए सफलता के अलग अलग मायने होते हैं ! पर जीवन में एक बार सफल होना काफी नहीं है ! सफल बने रहने के लिए आपको लगातार कड़ी से कड़ी मेहनत करते रहना पड़ता है ! सफलता के एक स्तर पर जाने के बाद महसूस होने लगता है कि-सफलता को लगातार कायम रखना बड़ा कठिन काम होता है !इसके लिए लगातार और लगातार प्रयास करने पड़ते हैं ! अगर आपको जीवन में बड़ी सफलता पानी है तो सफल लोगों की सलाह को जीवन में उतरना ही होगा ! दुनिया के बड़े और कामयाब लोगों की बेहतरीनऔर अनमोल सलाह - स्टीव जॉब्स ( सह संस्थापक -एप्पल ) - स्टीव जॉब्स अपनी लीडरशिप क्वालिटी के लिए पूरी दुनियां में जाने जाते हैं !उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लग्न से अपने सपनों और शानदार आइडियाज को साकार कर दिखाया ! चीजों को और बेहतर बनाएं - सलाह:- 1- आप अपने चारों ओर जो भी देख रहें हैं ,वह चीजें इस दुनियां के लोगों ने ही बनाई है ! वे आपसे ज्यादा स्मार्ट नहीं थे !आप इनमें और भी बेहतर बदलाव कर सकते हैं ! इन्हें और भी ज्यादा बेहतर और उपयोगी बना सकते हैं ! आप भी ऐसी कई और चीजें बना सकते हैं , जिन्हें कई अन्य लोग उपयोग कर सकते हैं ! सलाह :- 2- आप आगे देखते हुए डॉट्स को कनेक्ट नहीं कर सकते ! आप उन्हें सिर्फ पीछे देखकर ही कनेक्ट कर सकते हैं ! इसलिए आपको भरोसा करना होगा कि डॉट्स किसी तरह से आपके भविष्य में कनेक्ट होंगे ! मारिसा मेयर -( सी ईओ -याहू ) - सलाह :- 1- मैंने हमेशा वह काम किया , जिसे शुरुआत में मैं करने के लिए तैयार नहीं थी ! जब आपको लगे किआप किसी काम को नहीं कर पाएंगे तो उस काम को करने के लिए 2-4 कदम तो जरुर बढ़ाएं , फिर देखते जाएँ सफलता स्वत : ही कदम दर कदम मिलती चली जाएगी ! सलाह :- 2- आपको अपने जीवन में हर वह चीज नहीं मिलेगी जो आप पाना चाहते हैं ! लेकिन उन सभी चीजों को प्राप्त कर सकते हैं ! जो आपके लिए महत्त्व रखती हैं , और जिसको पाने के लिए आपने संकल्प कर पक्का ठान लिया है ! इसलिए जीवन में लगातार प्रयास करें ! मार्क क्यूबन -( शार्क टैंक निवेशक ) - हमेशा काम नये तरीके से करें - सलाह :- 1- काम करो, कुछ अलग हटकर काम करो ! अलग हटकर विचार करो ! अपनी आशाओं -महत्त्वाकान्क्षाओं को बेकार मत होने दो ! याद रखो की सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है ! सलाह:- 2- मुझे प्रतिस्पर्धा करना पसंद है ! यह बिजनेस मेरे लिए एक खेल की तरह हैं और जिसमें मैं केवल जीतना पसंद करता हूँ ! मैं हर काम को हर बार नये तरीके से करने का प्रयास करता हूँ ! मार्क एंडरसन (सह संस्थापक नेटरकैप ) खुश रहें - सलाह :- 1- अगर आप अपने काम से खुश नहीं हैं तो जो भी कर रहें हैं उस काम में जितना जल्दी हो बदलाव करें ! सलाह :- 2- काम को इस तरह से करें कि कोई भी इग्नोर न कर सकें !जितने यूनिक तरीके से काम पूरे करेंगे ,उतने ही काम के बेहतर परिणाम आयेंगे और उतने ही बेहतर तरीके से सफल हो पाएंगे ! आरोन लेवी (सह संस्थापक , बॉक्स )- विचारों में बदलाव जरूरी है - सलाह :- 1- आपको हमेशा बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए ! आपको इनोवेशन के बारे में विचार करना चाहिए ! अगर आप विचारों में बदलाव करने के लिए तैयार हैं तो सफल हो सकते हैं ! सलाह :- 2-आप जो भी सोचते हैं ,अपने जीवन में उससे भी कई गुणा ज्यादा प्राप्त कर सकते हैं ! आपको अपने लक्ष्य बहुत बड़े बनाने चाहिए ! आपकी निगाहें हमेशा ऊँचाइयों की ओर होनी चाहिए !
No comments:
Post a Comment