दोस्तों !यह 100%सत्य है की दुनिया का कोई भी व्यक्ति बिना उत्साह के कोई भी जंग नहीं जीत सकता है ! अगर कोई व्यक्ति अपने कार्य को पूरे जोश और जज्बे के साथ अपनाते हैं और करते हैं तो बदले में मिलने वाली ख़ुशी के स्तर में भी जबरदस्त उछाल आता है ! असली उत्साह हर समय हमारे भीतर हमारे साथ रहता है ! यह हमारी सकारात्मक सोच पर निर्भर करता है ! और यह जीवन में हमारे उपर- नीचे होने ,उतार-चढ़ाव आने,हर मुश्किल रस्ते से गुजरने का जज्बा बनाये रखकर हमारी भरपूर सहायता करता है ! स्टीव जॉब्स की बेहतरीन जीत के पीछे दो मुख्य कारण रहे हैं - एक उनकी सकारात्मक सोच और दूसरा उनका अतुलनीय जबर दस्त उत्साह ! बाधाएं और रुकावटें उन अवसरों का नाम हैं , जब किसी काम को करने का नया तरीका इन्सान के हाथ लगता है ! ऐसे में ,इन अवसरों का लाभ उठाने में उत्साह अत्ति महत्त्वपूर्ण रोल अदा करता है ! कारण कि उत्साह व्यक्ति के भीतर एक नवीन उर्जा ,एक नई सोच तथा एक नई जबरदस्त सृजनात्मकता को भरता है ! जब लबरेज उत्साह और प्रखर क्षमता एक दूसरे के संग हाथ मिलाते हैं , तो व्यक्ति दुनिया का चमकता सितारा बन जाता है ! उत्साह में एक असीम गुप्त उर्जा होती है ! उत्साह से जोश ठाठें मारने लग जाता है ! उत्साह किसी जादू या चमत्कार से कम नहीं है ! जब कोई व्यक्ति पूरे मन से उत्साह का दामन् थाम लेता है तो उसके जीवन से डर का नामोनिशान ही मिट जाता है ! व्यक्ति के जीवन का अनमोल कीमती और असली रत्न है -उत्साह !
No comments:
Post a Comment